MP Top News 2024 : सीएम डॉ. मोहन ने यादव ने कहा – जो हमसे अलग हुआ, उसका भला नहीं हुआ !

0
MP Top News 2024 : सीएम डॉ. मोहन ने यादव ने कहा - जो हमसे अलग हुआ, उसका भला नहीं हुआ !

MP Top News 2024 : सीएम डॉ. मोहन ने यादव ने कहा - जो हमसे अलग हुआ, उसका भला नहीं हुआ !

MP Top News 2024 : सीएम डॉ. मोहन ने यादव ने कहा – जो हमसे अलग हुआ, उसका भला नहीं हुआ ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सरोजिनी नायडू महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने विभाजन पीड़ितों का सम्मान किया।

MP Top News 2024 : सीएम डॉ. मोहन ने यादव ने कहा – जो हमसे अलग हुआ, उसका भला नहीं हुआ !

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरोजनी नायडू महाविद्यालय में बुधवार को विभाजन विभीषका स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। विभाजन की त्रासदी झेलने वाले नागरिकों का मुख्यमंत्री ने सम्मान किया।

MP Top News 2024 इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभाजन के दर्द और उससे जुड़े सबक पर विचार साझा किए, साथ ही देश की अखंडता और इतिहास से सबक लेने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में राष्ट्रवादी मुसलमानों को उचित स्थान नहीं दिया गया, जबकि इंडोनेशिया जैसे देश ने अपने सांस्कृतिक प्रतीकों को आज भी संजोए रखा है। उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया की मुद्रा पर भगवान की तस्वीर और उनकी एयरलाइन का नाम ‘गरुड़’ होना इसका प्रमाण है।

MP Top News 2024 लंबी यात्रा के लिए इतिहास से सबक लेना जरूरी

MP Top News 2024 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्मृति दिवस पर अपने संबोधन में विभाजन को अत्यंत दुखद घटना बताया। उन्होंने कहा कि अगर किसी देश को लंबी यात्रा तय करनी है, तो उसे अपने इतिहास से सबक लेना बेहद जरूरी है।

ALSO READ Mp Scholarship news 2024 : मध्य प्रदेश में नर्सिंग छात्रों को चार साल से नहीं मिली छात्रवृत्ति, परीक्षा से वंचित रह सकते हैं विद्यार्थी!

उन्होंने इजराइल का उदाहरण देते हुए कहा कि इजराइल के लोग दो हजार साल पहले अपनी भूमि से अलग हो गए थे, लेकिन आज भी वे एक निश्चित दिन एकत्रित होते हैं और अपनी भूमि पर लौटने का संकल्प करते हैं। हालांकि, दो हजार साल बीत जाने के बाद भी वह दिन नहीं आया।

MP Top News 2024 विदेशी खलीफा आंदोलन में हस्तक्षेप कांग्रेस की नादानी

MP Top News 2024 मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति सबको गले लगाने की है। पृथ्वीराज सिंह चौहान ने कई बार अपने शत्रुओं को माफ किया, लेकिन इसके बाद भी हमारे इतिहास में कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिनसे हमें सबक लेना चाहिए।” उन्होंने सिंध पर हुए कब्जे और उसके पीछे की साजिशों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें इन घटनाओं को हमेशा याद रखना चाहिए।

ALSO READ MP TOP NEWS 2024 : मध्यप्रदेश सरकार ने मंत्रियों को सौंपा प्रभार, इंदौर का प्रभार मुख्यमंत्री के पास !

मुख्यमंत्री यादव ने अपने भाषण में अंग्रेजों के दौर में कलेक्टरों की भूमिका की आलोचना की, जिन्हें उन्होंने अंग्रेजों के कलेक्शन एजेंट बताया। उन्होंने कांग्रेस के विदेशी खलीफा आंदोलन में हस्तक्षेप को नादानी बताया और कहा कि इस कदम ने विभाजन की नींव रखी थी।

MP Top News 2024 जो हम से अलग हुआ, उसका भला नहीं हुआ

MP Top News 2024 मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि जो हमसे अलग हुआ, उसका भला नहीं हुआ। उन्होंने बांग्लादेश, श्रीलंका, और पाकिस्तान को इसके उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया। उनका कहना था कि इन देशों की वर्तमान स्थिति इस बात का प्रमाण है कि भारत से अलग होने के बाद उन्हें स्थिरता और विकास नहीं मिल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *