BMW XM Label 2024: अब भारत में बिकेगी सिर्फ एक ही कार,748 हॉर्स पावर और कीमत 3.15 करोड़

0
BMW XM Label 2024

BMW XM Label 2024

BMW XM Label 2024: अब भारत में बिकेगी सिर्फ एक ही कार,748 हॉर्स पावर और कीमत 3.15 करोड़,BMW ने भारत में अपनी XM Label को लॉन्च कर दिया है। यह BMW के M डिवीजन के जरिए बनाई गई सबसे ताकतवर कार है। खास बात ये है कि इस कार की केवल 500 यूनिट्स बनाई गई है। वहीं, इसकी सिर्फ एक यूनिट ही बेची जाएगी, जो भारत में CBU के रूप में उपलब्ध होगी। यह कार स्पेशल पेंटवर्क BMW फ्रोजन कार्बन ब्लैक मेटैलिक में उपलब्ध है।

BMW XM Label 2024: अब भारत में बिकेगी सिर्फ एक ही कार,748 हॉर्स पावर और कीमत 3.15 करोड़

BMW XM Label के एडवांस फीचर्स

भारत में BMW XM Label की एक्स-शोरूम कीमत 3.15 करोड़ रुपये है। यह स्टैण्डर्ड  XM की तुलना में 55 लाख रुपये ज्यादा है जिसकी कीमत 2.60 करोड़ रुपये है। BMW XM Label का सीधा मुकाबला लेम्बोर्गिनी उरुस, ऑडी RSQ8 और एस्टन मार्टिन DBX जैसी लग्जरी कारों के साथ माना जा रहा है।

BMW XM Label का V8 हाइब्रिड इंजन

परफॉरमेंस के लिए इस कार में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 हाइब्रिड इंजन दिया गया है, जो 748hp और 1,000Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 197 bhp और 279 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 0 से 100kph की रफ़्तार पकड़ने के लिए यह कार सिर्फ 3.8 सेकंड का समय लेती है। इसके इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो M xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के जरिए कार के सभी व्हील्स को पावर देता है।

BMW XM Label

BMW XM Label का  डिजाइन ऐसा है कि बार-बार देखने को मन करता है। इसमें किडनी ग्रिल सराउंड, रियर डिफ्यूज़र इंसर्ट, मॉडल बैज, विंडो फ़्रेम सराउंड और शोल्डर लाइन और व्हील इंसर्ट जैसे एलिमेंट दिए गए हैं। कार को फ्रोजन कार्बन ब्लैक मैटेलिक में फिनिश किया गया है। सबसे बड़ी बात इसमें 22-इंच M लाइट एलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

New Tata Altroz 2024: स्पोर्टी लुक में Tata की Altroz जल्द होगी मार्किट में होगी पेशी,देखिए क़ीमत

इस कार में 20 स्पीकर्स के साथ 1,475W का एम्पलीफायर वाला बोवर्स और विल्किंस डायमंड सराउंड साउंड सिस्टम दिया है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और 6 एयरबैग्स  मिलते हैं। इसमें एक्टिव रोल स्टेबिलाइजेशन, डायनेमिक ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

आ रही TVS की रापचिक लुक में नई Apache RR 310 बाइक,देखिए आधुनिक फीचर्स और तगड़ा इंजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *