Bhopal के साधु वासवानी मैदान में मचाने धूम आये Rockstar नील तलरेजा,फहराएंगे धर्म की पताका देखे ,भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस चैतीचांद के उपलक्ष्य में संत हिरदाराम नगर में गुरुवार को अनेक धार्मिक आयोजन हुए। भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं आज शुक्रवार को एक रंगारंग कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय राकस्टार नील तलरेजा अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरेंगे। कार्यक्रम रात्रि आठ बजे साधु वासवानी मैदान पर शुरू होगा।
Bhopal के साधु वासवानी मैदान में मचाने धूम आये Rockstar नील तलरेजा,फहराएंगे धर्म की पताका देखे

इस सांस्कृतिक संध्या का आयोजन संस्था सिंधु समाज द्वारा किया जा रहा है। यह संस्था पिछले 62 साल से चैतीचांद महोत्सव मना रही है। इस बार युवाओं के आग्रह पर संस्था युवाओं के चहेते नील तलरेजा नाइट का आयोजन किया है। री-मिक्स धार्मिक गीत प्रस्तुत करने के लिए प्रसिद्ध नील देश-विदेश में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।
सिंधु समाज के उपाध्यक्ष हरीश मेहरचंदानी व भरत आसवानी के अनुसार मुंबई के नौ कलाकारों की टीम भी संत हिरदाराम नगर आई है। साधु वासवानी मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। एलईडी मैपिंग स्टेज पर नील सहयोगी कलाकारों के साथ धूम मचाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी पारंपरिक डांडिया छेज भी किया जाएगा।
Bhopal के साधु वासवानी मैदान में मचाने धूम आये Rockstar नील तलरेजा,फहराएंगे धर्म की पताका देखे

धर्म की पताका फहराई जाएगी
सिंधु समाज ने इस बार पूरा कार्यक्रम सनातन संस्कृति और सिंधु घाटी की सभ्यता पर केंद्रित किया है। भव्य शोभायात्रा के बाद अब सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सिंधी एवं हिंदी भक्ति गीतों पर आधारित होगा। सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ देशभक्ति के कुछ गीत भी कलाकार पेश करेंगे। सिंधु समाज पिछले 63 साल से भगवान झूलेलाल अवतरण दिवस समारोह मना रहा है। इसकी शुरुआत समाज के बुजुर्गों ने की थी। समय के साथ सांस्कृतिक संध्या का स्वरूप भी बदलता गया। अब इसे आधुनिक ढंग से आयोजित किया जाता है। युवाओं को जोड़ने के लिए रीमिक्स गीत पेश किए जाते हैं। समाज के सचिव पुरुषोत्तम हरचंदानी के अनुसार सांस्कृतिक संध्या में गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों समेत सभी नगरवासियों को आमंत्रित किया गया है।