Soaked Chickpeas Almonds And Raisins Benefits: चना, बादाम और किशमिश एकसाथ भिगोकर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, जानें तरीका
चना बादाम किशमिश खाने के फायदे

Soaked Chickpeas Almonds And Raisins Benefits: चना, बादाम और किशमिश जैसी चीजों को खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। रोजाना सुबह के समय इन चीजों का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। चने में फाइबर, प्रोटीन, कार्ब्स और कैल्सियम जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।
वहीं किशमिश भी फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, कॉपर और विटामिन समेत कई पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसके अलावा बादाम तो पोषक तत्वों का पॉवर हाउस है। बादाम में विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। इनका एकसाथ सेवन करने से शरीर को कई समस्याओं में फायदा मिलता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं चना, बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन (Chana Badam Kismis Khane Ke Fayde) करने के फायदे और सही तरीका
चना, बादाम और किशमिश खाने के फायदे
सुबह के समय लोग भीगे चने का सेवन करते हैं। लेकिन अगर इसमें कुछ और चीजें मिला दी जाएं, तो फायदे दोगुने हो जाते हैं। भिगोए चने के साथ किशमिश और बादाम का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इन चीजों का सेवन करने से मांसपेशियों, हड्डियों और स्किन के साथ-साथ शरीर के आंतरिक अंगों को भी फायदा मिलता है। शरीर में खून की कमी हो या कमजोरी, इन सभी परेशानियों में चना, बादाम और किशमिश एक साथ खाने से बहुत फायदे मिलते हैं।
चना, बादाम और किशमिश खाने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं

एनीमिया में फायदेमंद
रोजाना सुबह के समय भिगोए हुए चने के साथ बादाम और किशमिश का सेवन करने से एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी में बहुत फायदा मिलता है। चना, बादाम और किशमिश तीनों में आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है। रात में मुट्ठी भर चने के साथ 5-6 बादाम और 10-12 किशमिश को भिगो दें। सुबह इसका सेवन करने से आपको फायदा मिलेगा।
हार्ट के लिए फायदेमंद
दिल से जुड़ी बीमारियां खानपान में गड़बड़ी और असंतुलित जीवनशैली की वजह से होती हैं। नियमित रूप से चना, बादाम और किशमिश खाने से हार्ट को बहुत फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर ठीक रहता है और नसों को फायदा मिलता है। आप रोजाना सुबह के समय भिगोए हुए चना, बादाम और किशमिश का सेवन कर सकते हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार
चना, बादाम और किशमिश तीनों में ही फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। फाइबर युक्त फूड्स का सेवन करने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक जैसी परेशानियों में बहुत फायदा मिलता है।
इम्यूनिटी स्ट्रांग करने में मददगार
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर होने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। शरीर को इन्फेक्शन और बीमारियों से बचाने के लिए आप नियमित रूप से चना, बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन कर सकते हैं। इन चीजों का रोजाना सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
कब्ज में फायदेमंद

चना, किशमिश और बादाम तीनों ही फाइबर से भरपूर होते हैं। रोजाना भिगोए हुए चने के साथ किशमिश और बादाम का सेवन करने से कब्ज से छुटकारा मिलता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।