Chandrayan 3:चंद्रयान 3 ने चांद पर सफल लैंडिंग कर ली है और पूरे देश में आज खुशी का माहौल है. आज भारत ने इतिहास रच दिया है और एक बार फिर से भारत की सफलता पूरी दुनिया देख रही है. चांद पर आज चंद्रयान उतर गया है और आज पूरी दुनिया भारत की यह कामयाबी की गवाह बनी है.
Chandrayan 3 ने रच दिया इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है और पूरे देशवासियों को इसकी बधाई दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन पूरे दुनिया के लिए काफी यादगार रहने वाला है और युगों युगों तक इस दिन को याद रखा जाएगा.
दुनिया बनी ऐतिहासिक पल की गवाह

बता दे कि प्रधानमंत्री मोदी सहित देश के तमाम लोगों ने इस पर काफी बधाई दी है और सभी लोगों को आज काफी खुशी हो रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश के सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई और वैज्ञानिकों की वजह से आज भारत का नाम और भी ऊपर उठ गया है.
भारत में रचा नया इतिहास

Also Read:भारत में रचा इतिहास, Chandrayan 3 ने की चांद पर की सफल लैंडिंग, खुशी से झूम भारतीय
इधर दूसरी तरफ इसरो ने ट्वीट करके जानकारी दिया है कि चंद्रयान-3 मिशन अपनी मंजिल तक पहुंच गया है और चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग किया है जिस पर पूरे देश को बधाई. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि चंद्रयान का चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग एक ऐतिहासिक पल है और इसके लिए पूरे देशवासियों को हम बधाई देते हैं.
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर कहा कि भारत अब चंद की साउथ पोल पर पहुंच गया है. प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका से इसरो केंद्र में जुड़े हुए हैं और प्रधानमंत्री मोदी चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्रक्रिया को देख रहे हैं और ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहानिसबर्ग में गए हुए हैं.