FALAHARI GOLGAPPE 2024 : व्रत कर रही है, और गोलगप्पे खाने का मन है, तो बनाइये यह फलाहारी गोलगप्पे !

0
FALAHARI GOLGAPPE 2024 : व्रत कर रही है, और गोलगप्पे खाने का मन है, तो बनाइये यह फलाहारी गोलगप्पे !

FALAHARI GOLGAPPE 2024 : व्रत कर रही है, और गोलगप्पे खाने का मन है, तो बनाइये यह फलाहारी गोलगप्पे !

FALAHARI GOLGAPPE 2024 सावन का महीना चल रहा है। इस पावन महीने में लोग महादेव की पूजा-अर्चना करके भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। बहुत से लोग भोलेनाथ के मंदिरों में कांवड़ लेकर जाते हैं तो कई व्रत-उपवास करते हैं। व्रत में लोग खाने के अलावा फलाहार भी खाते हैं। वैसे तो कहा जाता है कि व्रत में हमेशा सादा खाना या फलाहार ही खाना चाहिए, लेकिन कई बार व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन करने लगता है।

FALAHARI GOLGAPPE 2024 इस क्रेविंग को खत्म करने के लिए आप व्रत में भी गोलगप्पा खा सकते हैं। जी हां, ये सुनने में भले ही अजीब लगता है लेकिन व्रत के लिए आप घर पर ही फलाहारी गोलगप्पे बना सकते हैं। गोलगप्पे एक ऐसी चीज है, जिसे हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं। आज के लेख में हम आपको व्रत वाले फलाहारी गोलगप्पे बनाना बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी व्रत में अपने मन के गोलगप्पे खा सकें।

FALAHARI GOLGAPPE 2024 गोलगप्पे बनाने की सामग्री

राजगिरा
कुट्टू का आटा
उबला आलू
तेल
पानी

FALAHARI GOLGAPPE 2024 गोलगप्पे बनाने की विधि

FALAHARI GOLGAPPE 2024 फलाहारी गोलगप्पे बनाने के लिए सबसे पहले राजगिरा और कुट्टू के आटे को अच्छे से मिलाना है। अब इसमे उबला हुआ आलू मैश करके डालें। इसके बाद आटे में थोड़ा सा तेल मिलाकर थोड़ा-थोड़ा सा पानी डालें और आटे को तैयार कर लें। इस तैयार आटे को कुछ देर के लिए ऐसे ही रख दें।

Also Read KIWI BENEFITS 2024 : कीवी फल खाने से नहीं छू पाएंगी आपको बीमारियां, जाने कैसे !

कुछ देर बाद इसकी बड़ी सी लोई लेकर उसे बड़े आकार में बेल लें। कुकी कटर की मदद से छोटे-छोटे गोलगप्पे काट लें। अगर आप चाहें तो छोटी-छोटी लोई लेकर आप गोलगप्पे तैयार कर सकती हैं। इन सभी गोलगप्पों को तेल में फ्राई करके अलग रख लें।

FALAHARI GOLGAPPE 2024 गोलगप्पे का पानी बनाने की सामग्री

पानी
हरा धनिया
हरी मिर्च
नमक
नींबू
कच्चा आम
भुना जीरा
काली मिर्च

FALAHARI GOLGAPPE 2024 पानी बनाने का सही तरीका

FALAHARI GOLGAPPE 2024 सबसे पहले घनिया, हरी मिर्च और कच्चे आम का पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को बनाने के बाद एक जग में पानी लीजिए। इस पानी में तैयार पेस्ट को डाल दें। इसके बाद पानी में नमक, काली मिर्च, नींबू का रस और भुना जीरा डाल कर अच्छे से मिलाएं। बस आपके गोलगप्पे का पानी तैयार है।

Also Read SABUDAANA SPECIAL KHICHADI 2024 : साबूदाने की स्वादिष्ट खिचड़ी करेगी आपके व्रत का मजा दोगुना !

FALAHARI GOLGAPPE 2024 आलू का करें उपयोग

FALAHARI GOLGAPPE 2024 इसमें भरने के लिए आप आलुओं में सेंधा नमक, हरी मिर्च, खटाई को मिलाकर मेश कर लें। बस आपके फलाहारी गोलगप्पे तैयार हैं। बस आपके व्रत वाले फलाहारी गोलगप्पे तैयार हैं। गोलगप्पे के पानी को हमेशा ठंडा करके ही परोसें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *