Forest Department: जिला बैतूल के भैंसदेही की ग्राम पंचायत केरपानी के जामूठाना गांव में लगभग आधा दर्जन किसानों के खेत में वन विभाग ने खड़ी गेहूं की फसल में खंती खुदाई कर दी है। किसानों में वन विभाग की ज्यादती के विरुद्ध कर रहे है। उन्होंने इस संबंध में आला अधिकारियों से कार्यवाही की गुहार लगा रहे है।

Forest Department: वन विभाग की मनमानी से किसान परेशान,खेतों में गेहूं की फसल में खोदी नाली,देखिये क्या है पूरी खबर
किसानो की शिकायत
दक्षिण वन मंडल के ताप्ती वन परिक्षेत्र अंतर्गत केरपानी सर्किल के जामूठाना बीट में स्थित किसान किसान कुंजीलाल पाटनकर, पंचम, भोला, शिवराम कासदे सहित अन्य आधा दर्जन किसानों ने बताया कि वन विभाग के नाकेदार ने हमारे गेहूं के खेत में जबरन खंतियां खुदवा दी है। जबकि वन विभाग के सीमा चिन्ह खेतों से बहुत दूर हैं।

Forest Department: वन विभाग की मनमानी से किसान परेशान,खेतों में गेहूं की फसल में खोदी नाली,देखिये क्या है पूरी खबर
खेतों को वन विभाग की भूमि बताकर वन विभाग ने हमारे खेतों में फसल सहित खुदाई कर हमारे साथ अन्याय किया है। इस विषय में किसानों ने वन विभाग दक्षिण वन मंडल बैतूल को आवेदन पत्र प्रेषित कर उचित कार्यवाही की मांग की है।