Govinda Latest News: गोविंदा को कैसे लगी गोली,अब कैसी है गोविंदा की हालत??

0
Govinda Latest News

Govinda Latest News

Govinda Latest News: अभिनेता गोविंदा को मंगलवार सुबह लगभग 5:00 बजे पैर में गोली लगी है। जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें गोली घुटने में लगी है। पुलिस भी काफी सतर्क हो गई है। उन्होंने गोविंदा की रिवाल्वर भी जप्त कर ली है। इस घटना को लेकर गोविंदा और उनके परिवार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आईए जानते हैं आखिर गोविंद को गोली कैसे लगी? और अब उनकी सेहत कैसी है? 

Govinda Latest News: गोविंदा को कैसे लगी गोली,अब कैसी है गोविंदा की हालत??

गोविंदा को गोली कैसे लगी?

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 4:45 कोलकाता की फ्लाइट के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान वह अपने लाइसेंसी रिवाल्वर की जांच करके उसे केस में रख रहे थे। तभी उनके हाथ से रिवाल्वर फिसल गई। और जमीन से टकराकर मिस फायर हुआ। बंदूक से निकली गोली सीधे उनके घुटने में जा लगी। इसके बाद उन्हें बिना देरी के मुंबई के अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने घुटने से गोली निकाल दी है। घटनाक्रम का जायजा लेने के लिए पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच और पुष्टि करने के लिए गोविंदा की रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है।

अब गोविंदा की सेहत कैसी है?

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा द्वारा मामले को लेकर अपडेट दी गई है। वह बताते हैं, कि बॉलीवुड अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा को कोलकाता जाना था। सुरक्षा के लिए वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर केस में रख ही रहे थे, की तभी रिवॉल्वर उनकेे हाथ से छुट गई। और जमीन से टकराकर मिस फायर हुआ। गोली सीधे उनके पैर में जा लगी। वे फिलहाल हॉस्पिटल में है। और उनकी सेहत ठीक है। हालांकि उन्हें एक से दो दिन हॉस्पिटल में ही गुजारने होंगे। और कुछ दिनों तक बेड रेस्ट करना होगा।

सिनेमा से दूरी

गोविंदा 80 और 90 के दशक के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक है। जिनके नाम से ही फिल्में सुपरहिट हो जाती थी। मगर विवादों में आने के बाद उनके करियर में बड़ा डाउनफोल (गिरावट) आया। उनकी आखिरी सफल फिल्म साल 2007 में आई थी। जिसका नाम  पार्टनर है। वे 2019 से ही इंडियन सिनेमा से दूर है। और उन्होंने सिनेमा जगत को छोड़कर राजनीति में अपना करियर चुना है।

फिल्मों में डूबते करियर के साथ ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने साल 2004 में लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से संसद के 7वें सदस्य बने। वे 2004 से 2009 तक इस पद पर कार्यरत रहे। इसके अलावा वे भारतीय कांग्रेस पार्टी के भी सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान मे वह एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना में शामिल है।

गोविन्द के डांस के दीवानें है फैन्स

गोविंदा ने  कुली नंबर वन ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर पूरे इंडियन सिनेमा में तहलका मचा दिया था। इसके अलावा हसीना मान जाएगी, साजन चले ससुराल, स्वर्ग, राजा बाबू, पार्टनर, राजा जी और सैंडविच जैसी कई सफल फिल्मों से सिनेमा जगत में बड़ा नाम कमाया है। उनकी आखिरी फिल्म 2019 में रंगीला राजा आई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन न कर सकी। इसके बाद उन्होंने भी सिनेमा जगत से दूरी बना ली।

Tata Altroz Car 2024: Hyundai i20 को टक्कर देने आई Tata की Altroz Car,देखिए प्रीमियम फीचर्स के साथ प्राइस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *