Kajari teej news 2024 : अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखें कजरी तीज व्रत, जाने व्रत विधि !

0
Kajari teej news 2024 : अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखें कजरी तीज व्रत, जाने व्रत विधि !

Kajari teej news 2024 : अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखें कजरी तीज व्रत, जाने व्रत विधि !

Kajari teej news 2024 : अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखें कजरी तीज व्रत, जाने व्रत विधि ! हर साल में तीन तीज मनाई जाती है, सभी भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है। इन तीनों तीज में उपवास रखने का विधान है, जो वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। हर साल तीज का उपवास सावन और भाद्रपद माह में रखा जाता है।

Kajari teej news 2024 : अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखें कजरी तीज व्रत, जाने व्रत विधि !

Kajari teej news 2024 इनमें सबसे पहले हरियाली तीज मनाई जाती है, इसके बाद कजरी तीज का व्रत किया जाता है। इस साल कजरी तीज का व्रत 22 अगस्त को मनाया जाएगा। कजरी तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही कुंवारी लड़कियां भी सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं।

Kajari teej news 2024 कजरी तीज के दिन तीज माता यानी देवी पार्वती और शिव जी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कजरी तीज के दिन विधि पूर्वक पूजा करने से भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा बरसती है। कजरी तीज की पूजा के लिए सभी सामग्रियों का होना अति आवश्यक होता है। सभी सामग्रियों के साथ पूजा करने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि कजरी तीज में किन पूजा सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है।

Kajari teej news 2024 कजरी तीज तिथि और शुभ मुहूर्त 2024

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आरंभ: 21 अगस्त, शाम 05: 06 मिनट से , भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त: 22 अगस्त, दोपहर 01: 46 मिनट पर ,पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः 04:26 से प्रातः 05:10 तक रहेगा

Kajari teej news 2024 कजरी तीज की पूजा सामग्री

Kajari teej news 2024 कजरी तीज के दिन पूजा करने के लिए सर्वप्रथम मां पार्वती और शिवजी की मूर्ति रखें साथ ही एक चौकी भी तैयार करें। वहीं पूजा सामग्री के लिए आप पीला वस्त्र, जटा नारियल, सुपारी, कलश, अक्षत या चावल, दूर्वा घास, घी, कपूर, कच्चा सूता, नए वस्त्र, केला के पत्ते, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, जनेऊ, अबीर-गुलाल, श्रीफल, चंदन, गाय का दूध, गंगाजल, दही, मिश्री, शहद, पंचामृत रखें।

Also Read FESTIVAL NEWS 2024 : प्रारम्भ हो चुका है भाद्रपद का महीना, जाने महत्त्वपूर्ण त्यौहार और तिथियां !

Kajari teej news 2024 इसके साथ ही मां पार्वती को सुहाग का सामान अर्पित करें जिसमें एक हरे रंग की साड़ी, चुनरी और सोलह शृंगार से जुड़े सुहाग के सामान में सिंदूर, बिंदी, चूडियां, महौर, कुमकुम, कंघी, बिछुआ, मेहंदी, दर्पण और इत्र जैसी चीजों को जरूर रखना चाहिए।

Kajari teej news 2024 कजरी तीज की पूजा विधि

Kajari teej news 2024 इस दिन सुबह ही स्नान करें और साफ वस्त्रों को धारण कर लें,फिर पूजा की सभी सामग्रियों को एकत्रित कर के रख लें। अब सबसे पहले एक चौकी लगाएं और उसपर लाल रंग या पीले रंग का वस्त्र बिछाएं। फिर देवी पार्वती और शिव जी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद भगवान शिव को बेलपत्र और धतूरा अर्पित करें। वहीं पार्वती जी को सुहाग का सामान चढ़ाएं। फिर धूप और दीप आदि जलाकर आरती करें।अंत में कथा का पाठ करें ।

Kajari teej news 2024 कजरी तीज क्यों मनाई जाती है

Kajari teej news 2024 कजरी तीज संतान प्राप्ति के लिए मनाई जाती है। जो स्त्रियां और पुरुष संतान सुख की कामना रखते हैं, वे कजरी तीज का व्रत रखकर विधि-विधान के साथ पूजा कर सकते हैं। कजरी तीज एक सजीला पर्व है, यानी इस दिन स्त्रियां साज-श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करके सुखी वैवाहिक जीवन और संतान प्राप्ति की कामना करती हैं। कई जगहों पर इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के झूले को फूलों से सजाकर कृष्ण भजन भी गाए जाते हैं। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन देवी पार्वती पहली बार भगवान शिव से मिली थी।

Also Read JANMASHTAMI NEWS 2024 : धूम धाम से मनाया जायेगा कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार, जाने महत्व !

Kajari teej news 2024 कजरी तीज की खास बातें

Kajari teej news 2024 कजरी तीज पर शिव-पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही नीमड़ी माता का पूजन करके चंद्रमा को जल भी अर्पित किया जाता है। कजरी तीज पर विवाहित स्त्रियां सोलह-श्रृंगार करके झूला झूलती हैं। कजरी तीज को संतान प्राप्ति के लिए खास माना जाता है, इसलिए महिलाएं संतान सुख पाने के लिए विधि-विधान के साथ पूजा करके तीज माता की कथा भी सुनती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *