MP Top News 2024 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया सन्देश, जानें डिटेल्स !

MP Top News 2024 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया सन्देश, जानें डिटेल्स ! सीएम मोहन यादव ने शुभकामना संदेश भी जारी किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों को श्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान विष्णु के अवतार श्री श्रीकृष्ण द्वापर युग से आज तक सनातन और हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं में विशिष्ट स्थान रखते हैं।

MP Top News 2024 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया सन्देश, जानें डिटेल्स !

MP Top News 2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उपदेशों की महत्ता को रेखांकित किया। अपने संदेश में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को सनातन और हिन्दू धर्म में एक विशिष्ट स्थान रखने वाली दैवीय शक्ति के रूप में वर्णित किया, जिनकी पूजा भारत के हर कोने में विभिन्न नामों और रूपों में होती है।

MP Top News 2024 किये जाएंगे आयोजन

MP Top News 2024 उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश को गर्व है कि भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन में गुरु सांदीपनि से शिक्षा प्राप्त की थी, और राज्य में स्थित विभिन्न स्थलों का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी रेखांकित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की कि इस वर्ष से जन्माष्टमी पर्व को राज्य में शासकीय अवकाश घोषित करते हुए बड़े पैमाने पर श्रीकृष्ण पर्व के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के प्रमुख मठ-मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाएंगे।

MP Top News 2024 डॉ. मोहन यादव जी का शुभकामना संदेश

MP Top News 2024 सीएम ने शुभकामना संदेश भी जारी किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों को श्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान विष्णु के अवतार श्री श्रीकृष्ण द्वापर युग से आज तक सनातन और हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं में विशिष्ट स्थान रखते हैं।

भारत का कोई कोना ऐसा नहीं है जहां श्री कृष्ण विविध नामों से पूजनीय नहीं हो। जैसे राजस्थान में वे श्री नाथ जी के रूप में, केरल में गुरुवायुर, कर्नाटक में चेन्ना केशव, महाराष्ट्र में विट्ठल, प.बंगाल में मुरलीधर, आंध्र प्रदश में गोविन्द, ओडीशा में जगन्नाथ, असम में माधव, गुजरात में द्वारकाधीश, उत्तरप्रदेश और ब्रज में बांके बिहारी के रूप में करोड़ों धर्मप्राणों के आराध्य हैं।

Also Read ANJEER KHAJOOR LADDU 2024 : जन्माष्टमी पर लड्डू का भोग लगाकर कीजिये लड्डू गोपाल को खुश !

MP Top News 2024 भगवान श्री श्रीकृष्ण योगेश्वर भी हैं और लीलाधर भी हैं, वे अन्याय के विरुद्ध न्याय के संघर्ष में महाभारत में सारथी हैं तो कूटनीतिज्ञ भी हैं। श्री श्रीकृष्ण तारणहार हैं तो रास रसैय्या भी। श्री मद् भागवत कथा के रूप में कर्म की प्रधानता के उपदेशक हैं तो द्वारकाधीश के रूप में प्रजावत्सल राजा।

श्री श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व जितना बहुवर्णी है उतनी ही उनकी लीलाएं। वे बाल गोपाल भी हैं तो सुदर्शन चक्रधारी भी। किसी भी अवतार की तुलना में श्री श्रीकृष्ण अपने कृतित्व से जन-जन से जिस तरह जुड़े हैं वह उन्हें दैवीय शक्तियों में अनूठा बनाता है।

MP Top News 2024 श्री विष्णु का अवतार है श्री कृष्ण

MP Top News 2024 मध्यप्रदेश सौभाग्यशाली है कि भगवान कृष्ण ने उज्जैन में गुरु सांदीपनि से शिक्षा, ग्रहण की थी। मध्यप्रदेश के जानापाव में ही उन्हें भगवान परशुराम से सुदर्शन चक्र प्राप्त हुआ था। ग्राम नारायणा श्री श्रीकृष्ण एवं सुदामा का मैत्री स्थल है। धार जिले का अमझेरा श्री श्रीकृष्ण-रुक्मिणी प्रसंग के लिए प्रसिद्ध है, इन सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने की सरकार की योजना है। मैं ऐसा मानता हूं कि मध्यप्रदेश आने से पहले वे भगवान कृष्ण थे, वे श्री कृष्ण, यहां शिक्षा प्राप्त करने के बाद ही हुए।

MP Top News 2024 मुझे यह बताते हुए खुशी है कि मध्यप्रदेश सरकार ने इस वर्ष से भगवान श्री श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व को शासकीय तौर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हुए श्री श्रीकृष्ण पर्व के रूप में बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। प्रदेश के प्रमुख मठ मंदिरों की पहचान कर उनमें जन्माष्टमी पर्व का आयोजन किया जा रहा हैं। इन आयोजनों को सरकार और भव्य रूप देगी।

Also Read KRISHNA JANMOTSAV 2024 : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में 26 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानें डिटेल्स !

श्री कृष्ण जी के आर्थिक विकास एवं सामाजिक समरस्ता की नीति से जोड़ते वृन्दावन ग्राम एवं गीता भवन जैसी विकास की योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। पुन: एक बार आप सभी को जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई। यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए, यही कामना हैं।

Leave a Comment