Sunday, October 1, 2023
Homeहेल्थ टिप्सनाखूनों में अगर देख रहे ऐसे सफेद निशान,तो जानें ये हो सकती...

नाखूनों में अगर देख रहे ऐसे सफेद निशान,तो जानें ये हो सकती है इसके पीछे की वजह

Nails White Spots: आपने किसी के नाखूनों पर सफेद निशान देखे होंगे तो आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि क्या यह कोई बीमारी तो नहीं है आइए जानते हैं इसके बारे में।

यह भी पढ़े Benefits Of Coconut Water नारियल के पानी,पीने से मिलेंगे कई फायदे,पोषक तत्वों से भरपूर होता है

नाखूनों पर सफेद निशान पढ़ना ये हो सकती है वजह

नाखूनों में हो रहे हैं सफेद निशान, जानें क्या हैं इसके कारण और उपचार -  nails are getting white marks know the reason and treatment – News18 हिंदी

Nails White Spots: अक्सर नाखूनों पर सफेद निशान पड़ जाते हैं, जिनसे कोई परेशानी तो नहीं होती लेकिन ये देखने में अजीब लग सकते हैं और फिर हमारे मन में संदेह हो सकता है कि कहीं ये किसी गंभीर बीमारी के लक्षण तो नहीं हैं। तो क्या नाखूनों पर सफेद निशान वाकई किसी बीमारी के संकेत हैं या ये सिर्फ एक निशान हैं जिसका स्वास्थ्य से कोई लेना-देना नहीं है? आइए जानते हैं कि नाखूनों पर सफेद निशान होने का क्या मतलब होता है।

नाखूनों पर सफेद निशान क्यों पड़ जाते हैं

this actual reason of white marks on your nails - नाखून पर सफेद दाग की असली  वजह का पता चला, जानिए क्या था मिथ , जरूर पढ़े न्यूज

नाखूनों पर पाए जाने वाले छोटे-छोटे सफेद निशानों को ल्यूकोनीचिया कहा जाता है। यह तीन प्रकार का होता है-

पंक्चुएट
लॉन्गिट्यूडिनल
ट्रांसवर्स
नाखून केराटिन की दर्जनों परतों से बने होते हैं। यदि इनमें से कोई भी परत क्षतिग्रस्त हो जाए, या दो परतों के बीच हवा बंद हो जाए या दो परतें एक-दूसरे से अलग हो जाएं, तो वह हिस्सा सफेद हो जाता है।

यह भी पढ़े Weight Loss Tips आप भी वेट कम करना चाहते है तो सिर्फ एक्सरसाइज नहीं,ये तरीके भी रख सकेंगे आपको फिट

इसलिए नाखूनों पर सफेद निशान हो सकते हैं

नाखून में सफेद दाग को कैल्शियम की कमी समझना है एक बड़ी गलती, आज जान लें  सच्चाई - lifeberrys.com हिंदी

पोषक तत्वों की कमी- आहार में जिंक, प्रोटीन और कैल्शियम की कमी के कारण नाखूनों पर सफेद निशान दिखाई दे सकते हैं।
फंगल इन्फेक्शन- कई बार त्वचा गीली होने के कारण भी संक्रमण हो जाता है। त्वचा पर बचा पानी फंगल संक्रमण का कारण बन सकता है, जिसके कारण नाखूनों पर सफेद धब्बे हो सकते हैं।

चोट- किसी प्रकार की चोट के कारण नाखून के तल पर सफेद निशान दिखाई दे सकते हैं। यह चोट किसी भी प्रकार से लग सकती है। जैसे- नाखून चबाने की आदत, उंगली चूसने की आदत आदि।
एलर्जी- नेल पॉलिश या रिमूवर में मौजूद कैमिकल्स से किसी भी प्रकार की एलर्जी के कारण भी नाखूनों पर सफेद निशान पड़ सकते हैं।
मेडिकल परिस्थिति- कभी-कभी अगर नाखूनों पर कुछ अन्य लक्षणों के साथ सफेद निशान भी मौजूद हों तो ये किडनी, लिवर या हृदय संबंधी या एनीमिया जैसी किसी आंतरिक बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular