ननद की शादी में अपने पति संग बिजली बनकर पहुंची Divyanka Tripathi,देखे हॉट लुक्स की तस्वीरें ,ये है मोह्हबते की पॉपुलर एक्ट्रेस इसी माँ उर्फ़ दिव्यांका त्रिपाठी का अपनी नन्द की शादी में अलग अंदाज,देखे तस्वीरें
ननद की शादी में अपने पति संग बिजली बनकर पहुंची Divyanka Tripathi,देखे हॉट लुक्स की तस्वीरें

अब वह अपने लेटेस्ट फोटोज के कारण सुर्खियों में हैं। दरअसल, हसीना ने कुछ तस्वीरें पोस्ट करके बताया है कि उनकी ननद रिया दहिया की जल्द ही शादी होने वाली है। उन्होंने मेहंदी फंक्शन की एक झलक दिखाई है, जिसमें उनका प्यारा लुक हर किसी का दिल जीत रहा है। वह अपनी ननद के साथ एथनिक लुक में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।
ननद की मेहंदी सेरेमनी में पहुंची Divyanka Tripathi
दिव्यांका ने प्री-वेडिंग फंक्शन की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उनकी ननद रिया मिंट ग्रीन अनारकली सूट पहने हुए दिख रही हैं। इस हेवी कढ़ाई वाले सूट में वह बेहद ही सुंदर लग रही थीं। वहीं खुद एक्ट्रेस रेड एंड ब्लैक कलर के इंडो वेस्टर्न अटायर में ध्यान खींचने का काम कर रही थीं। मेहंदी सेरेमनी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

अनारकली सूट में रिया दहिया लगीं Beautifull
रिया के लुक की बात करें तो वह उनके हेवी एंब्रॉइडर्ड कुर्ते पर सिल्वर सीक्वन को जोड़ा गया था, जो उसे खूबसूरत बना रहा था। बस्ट पोर्शन से हेमलाइन तक सीक्वन को वर्टिकल पैटर्न में ऐड किया गया था। जिसके साथ उन्होंने नेट का रेड कलर का दुपट्टा कैरी किया था। कानों में ड्रॉपडाउन ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और हेयर ऐक्ससरीज से उन्होंने अपना लुक राउंड-ऑफ किया था। बोल्ड रेड लिप शेड के साथ लाइट मेकअप में वह बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं।
ननद की शादी में अपने पति संग बिजली बनकर पहुंची Divyanka Tripathi,देखे हॉट लुक्स की तस्वीरें

इंडो-वेस्टर्न लुक में दिव्यांका-विवेक
दिव्यांका के लुक पर नजर डालें, तो वह ऑरेंज कलर की शॉर्ट कुर्ती के साथ धोती स्कर्ट पहने दिख रही थीं, जिसमें पल्लू भी दिया गया था। ब्लैक और ऑरेंज कलर के इस पल्लू पर गोल्डन सीक्वन वर्क किया गया था। इस इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ हसीना ने अपने हाथों की मेहंदी जमकर फ्लॉन्ट की।
हेवी एंब्रॉइडर्ड आउटफिट के कारण उन्होंने जूलरी को स्किप किया था। कानों में ईयररिंग्स से राउंड-ऑफ किया था। रेड लिप शेड, बिंदी, मांग में सिंदूर के साथ लाइट फाउंडेशन से उन्होंने अपना लुक कम्पलीट किया था। विवेक के लुक की बात करें, तो वह ब्लू कलर का लॉन्ग कुर्ता पहने हुए नजर आए।