Sunday, October 1, 2023
Homeट्रेंडिंगराजा हिंदुस्तानी से रातों-रात सुपरस्टार बनने वाली प्रतिभा सिन्हा अचानक बॉलीवुड से...

राजा हिंदुस्तानी से रातों-रात सुपरस्टार बनने वाली प्रतिभा सिन्हा अचानक बॉलीवुड से क्यों हो गईं गायब,वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

राजा हिंदुस्तानी से रातों-रात सुपरस्टार बनने वाली प्रतिभा सिन्हा: एक समय राजा हिंदुस्तानी से लोकप्रियता की बुलंदियों को छुआ और फ‍िर अचानक बडे पर्दे से गायब हो गई लेकिन बॉलीवुड लवर्स के दिलो पर करती है,इस करिश्‍माई पर्दे पर जो जब तक टिका रहेगा, चलता रहेगा। अगर दूर हुए तो गुमनाम हो जाना तय है। 25 साल पहले Aamir Khan और Karishma kapoor की फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ के गाने ‘परदेसी परदेसी’ में नजर आई एक्ट्रेस प्रतिभा सिन्हा आज गुमनाम जिंदगी जी रही हैं।

राजा हिंदुस्तानी से रातों-रात सुपरस्टार बनने वाली प्रतिभा सिन्हा अचानक बॉलीवुड से क्यों हो गईं गायब,वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

इस गाने में आमिर खान के साथ जो सुंदर सी बंजारन दिखाई दे रही थी वो कोई और नहीं बल्कि गुजरे जमाने की सुपरस्टार माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा थीं। प्रतिभा सिन्हा ने लगभग 12 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था लेकिन उन्हें और उनके काम को किसी ने भी नोटिस नहीं किया। इस वजह से उनके माथे पर एक फ्लॉप एक्ट्रेस का ठप्‍पा लग गया।

प्रतिभा ने 1992 में आई फिल्म ‘मेहबूब मेरे मेहबूब’ से करियर की शुरुआत की थी। एक तरफ उन्‍हें फ‍िल्‍मों को खास नोटिस नहीं किया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ उन्‍हें शादीशुदा म्यूजिक डायरेक्टर नदीम सैफी से प्‍यार हो गया। प्रतिभा, नदीम के प्यार में इस कदर पागल थीं कि उन्होंने अपने करियर पर ध्यान ही नहीं दिया।

उसी दौरान गुलशन कुमार की हत्‍या का आरोप लगने के बाद नदीम ने भारत छोड़ दिया और इसके बाद प्रतिभा के लिए और भी बड़ी मुसीबत हो गई। इसके बाद प्रतिभा को काम मिलना बंद हो गया। प्रतिभा की मां माला सिन्हा उनके और नदीम के रिश्ते के खिलाफ थीं। उन्होंने दोनों को अलग करने की भरपूर कोशिश की। लेकिन प्रतिभा नदीम से दूर जाने को राजी नहीं थी। माला सिन्हा ने नदीम के घर फोन करके काफी गाली-गलौच भी की थी।

Read Also: जब एक छोटी सी बच्ची ने दिव्या भारती को कर दिया शर्म से पानी पानी,ऑटोग्राफ देते हुए शर्मिंदा हुई थी एक्ट्रेस

बता दें नदीम ने इंटरव्यू में बताया था- ‘मां और बेटी मिलकर मेरे साथ गेम खेल रही हैं। मैं सिर्फ प्रतिभा सिन्हा की मदद करना चाहता था। अब मेरे और उनके बीच कुछ नहीं है।’ इसके बाद प्रतिभा सिनेमा से दूर हो गईं। प्रतिभा सिन्हा आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘मिलिट्री राज’ में नजर आईं थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular