तनाव से मुक्ति पाने के लिए अपनाये ये आसान से टिप्स Stress भागेगा कोशो दूर, कई बार ऐसा होता है की हम छोटी छोटी बातो को लेकर बहुत ज्यादा टेंशन लेने लगते है जिससे हम स्ट्रेस के शिकार हो जाते है क्या आप जानते है,स्ट्रेस को दूर करने के कुछ आसान से टिप्स हम आपको बताने जा रहे है!
तनाव से मुक्ति पाने के लिए अपनाये ये आसान से टिप्स Stress भागेगा कोशो दूर

स्ट्रेस से हो सकती है कई बीमारिया
आज कल के समय में लोग इस कदर व्यस्त हो गए हैं और परेशानियों में उलझे हैं की इससे निकालना उनके लिए मुश्किल होते जा रहा है। इतना ही नहीं टेंशन से हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस स्थिति में इस चीज से बाहर निकलना बहुत जरूरी है। वरना व्यक्ति के लिए ये तबाही लेकर आ सकता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आएंगे, जिसे अपनाकर आपका स्ट्रेस सिर्फ 5 मिनट में छू मंतर हो जाएगा। तो आइए जानते हैं।
अपने ख़ास मित्रो से मिले बाते करे दिल की बाते करे
कई बार हमारे मन में कई सारी बातें होती है। इन बातों को हम दूसरों से कह नहीं पाते हैं। मन का बोझ काफी भारी हो जाता है। इस स्थिति में अपने मन की बात खास दोस्तों से कर लेनी चाहिए। उनके सामने अपने मन की उन सारी बातों को खोल देना चाहिए, जो आपको अंदर से परेशान कर रही है। कुछ ही समय में आप गौर करेंगे कि आपका स्ट्रेस काफी कम हो गया है।
तनाव से मुक्ति पाने के लिए अपनाये ये आसान से टिप्स Stress भागेगा कोशो दूर

10 मिनट तक घूमे फिरे
घूमना सेहत के लिए बेहद होता है लाभदायक इससे व्यक्ति को कई बड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। कई बार व्यक्ति का मन विचलित रहता है। इससे उसे कई सारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इस स्थिति में व्यक्ति को 10 मिनट का सैर कर लेना चाहिए। इसके लिए पार्क, घास पर टहलने से व्यक्ति का सारा स्ट्रेस रिलीज हो जाता है। वहीं इससे मन भी बेहद शांत रहता है।

तनाव को दूर करने का बढ़िया तरीका पनपसन्द गाने सुने
कई बार स्ट्रेस से मन विचलित हो जाता है। ये समझ ही नहीं आता है कि क्या करना चाहिए। इस स्थिति में व्यक्ति को इयर फोन लगाकर गाना सुनना चाहिए। इसके साथ-साथ गाने को गाना भी चाहिए। ये स्ट्रेस रिलीज करने का मूल मंत्र है।
रिलैक्स होने के लिए एक्सरसाइज करे
हेल्थ एक्सपर्ट्स (Health Expert )का कहना होता है कि मेंटल एंड फिजिकल हेल्थ(Physical Health) के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। इस स्थिति में व्यक्ति को रिलेक्सिंग एक्सरसाइज (Relaxing Exercise )करना चाहिए। इसके लिए आप सीधे खड़े हो जाएं। अब इसके बाद झुक जाएं। अब अपनी हथेलियों को जांघ पर रख दें। इसके साथ अपना चेहरा सीधे की ओर रखें। इस अवस्था में थोड़ी देर रहें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
Disclaimer: होशंगाबाद मीडिया इस तथ्य की पुष्टि नहीं करता ये आर्टिकल केवल सुझाव के रूप है!