FESTIVAL NEWS 2024 : रक्षाबंधन त्यौहार की अहम् बातें, जो आपको जानना चाहिए, जानें डिटेल्स ! रक्षा बंधन का त्योहार हर साल भारत ही नहीं पूरी दुनिया के कई हिस्सों में मनाया जाता है। यहां पर जानिए राखी के इस पर्व के बारे में कुछ ऐसी रोचक बातें जो आपको जाननी चाहिए। इनमें से कई तथ्य (Raksha Bandhan Interesting Facts) बहुत सारे लोग नहीं जानते होंगे।
FESTIVAL NEWS 2024 : रक्षाबंधन त्यौहार की अहम् बातें, जो आपको जानना चाहिए, जानें डिटेल्स !

FESTIVAL NEWS 2024 रक्षा बंधन का पर्व पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में 19 अगस्त को मनाया गया । इस मौके पर भाई-बहन एक दूसरे के साथ इसके उत्सव को मना रहे हैं। यहां पर हम आपके साथ रक्षा बंधन के त्योहार के बारे में कुछ तथ्य साझा करने जा रहे हैं जो कि शायद बहुत ज्यादा लोग नहीं (Rakhi Festival Unknown Facts) जानते हैं।
इस त्योहार का पौराणिक के अलावा ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व भी समय-समय पर दिलचस्प रूप में देखने को मिलता रहा है। यहां जानिए रक्षा बंधन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
FESTIVAL NEWS 2024 भाई-बहन के रिश्ते की अहमियत बताता है यह त्यौहार
FESTIVAL NEWS 2024 रक्षा बंधन की शुरुआत हिन्दू धर्म की कहानियों से होती है। ये कहानियां हमें भाई-बहन के रिश्ते की अहमियत बताती हैं। जैसे श्री कृष्ण और द्रौपदी या फिर राजा बलि और देवी लक्ष्मी की कहानी। यही नहीं इस पर्व का उल्लेख हमारे वेदों में भी मिलता है, जिससे पता चलता है कि हिन्दू धर्म में रक्षा और भाईचारे के लिए यह त्योहार कितना प्राचीन है।
Also Read FESTIVAL NEWS 2024 : प्रारम्भ हो चुका है भाद्रपद का महीना, जाने महत्त्वपूर्ण त्यौहार और तिथियां !
FESTIVAL NEWS 2024 कुछ जगहों पर राखी सिर्फ भाइयों को ही नहीं बांधी जाती। बहनें, चाचा-ताऊ और मामा-बुआ के बच्चे, यहां तक कि दोस्त भी एक दूसरे को राखी बांधते हैं। इससे पता चलता है कि यह पर्व सिर्फ भाई-बहन तक ही सीमित नहीं है। रक्षा बंधन श्रावण महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
हिन्दू धर्म में यह दिन बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाने के अलावा कई तरह की पूजा और धार्मिक अनुष्ठान किये जाते हैं।कई जगहों पर रक्षा बंधन को ‘राखी पूर्णिमा’, ‘राखी’ या ‘रखड़ी’ नाम से भी जाना जाता है।
FESTIVAL NEWS 2024 रानी कर्णावती ने हुमायूं को राखी भेजी थी
FESTIVAL NEWS 2024 राष्ट्रगान के रचयिता कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता और कहानीकार रवींद्रनाथ टैगोर ने राखी महोत्सव की शुरुआत की थी। साल 1905 में बंगाल के विभाजन के समय रवींद्रनाथ टैगोर ने हिंदू और मुसलमानों के बीच बंधन को मजबूत करने के लिए रक्षा बंधन का उपयोग किया था।
इस तरह, हिंदू और मुसलमान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट हो गए। बंगाली लोगों ने विभाजन के लिए अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया और ब्रिटिश अपने इरादे में सफल नहीं हो सके।
FESTIVAL NEWS 2024 मशहूर मुगल सम्राट हुमायूं ने रानी कर्णावती से राखी का वादा निभाने के लिए बहादुर शाह को हराया था। जब गुजरात के तत्कालीन राजा बहादुर शाह ने चित्तौड़ पर हमला किया तो रानी कर्णावती ने हुमायूं को राखी भेजी थी। हालांकि हुमायूं कर्णावती को नहीं बचा सका, लेकिन उसने बहादुर शाह जफर को हराकर अपना वादा निभाया। ना केवल मुसलमान बल्कि कई ईसाई, बौद्ध, सिख सभी इस पवित्र त्योहार को मनाते हैं।
Also Read Kajari teej news 2024 : अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखें कजरी तीज व्रत, जाने व्रत विधि !
यह त्योहार पूरे दक्षिण एशिया में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। नेपाल में इसे ‘जनै पूर्णिमा’ कहते हैं। पाकिस्तान में भी हिन्दू समुदाय के लोग इसे मनाते हैं। इस त्योहार को यूएई, नेपाल और मॉरीशस में भी मनाया जाता है।