Landslide News: पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से भयावह हुई स्थिति,अब तक 670 मौतें और 150 मकान तबाह

0
Landslide News

Landslide News

Landslide News: पापुआ न्यू गिनी एक दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र  है। जहां की एंगा प्रांत में भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी कि पापुआ न्यू गिनी देश में एक बड़े पैमाने पर भयानक भूस्खलन से पूरा का पूरा गांव तबाह हो गया है। न्यू गिनी एक दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र है। जहां की एंगा प्रांत में भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी कि पापुआ न्यू गिनी देश में एक बड़े पैमाने पर भयानक भूस्खलन से पूरा का पूरा गांव तबाह हो गया है।

Landslide News: पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से भयावह हुई स्थिति,अब तक 670 मौतें और 150 मकान तबाह

मलबे में अभी भी फंसे लोग

एक्टोप्राक ने बताया कि, भूस्खलन से न सिर्फ घर तबाह हुए बल्कि पेड़ के पेड़ टूट गए। खेत उजड़ गए। साथ ही मलबे में अभी भी लोगों के फंसे होने की खबर है। जिन्हें निकालने का काम किया जा रहा है। पापुआ न्यू गिनी के रक्षा मंत्री बिली जोसेफ और सरकार के राष्ट्रीय आपदा केंद्र के डायरेक्टर लासो मन रविवार को हेलीकॉप्टर से घटना स्थल पर पहुंचने के लिए उड़ान भरी। पापुआ न्यू गिनी एक विविध, विकासशील देश है जिसमें 800 भाषाएं और 10 मिलियन लोग रहते हैं जो ज्यादातर किसान हैं।

गांव में कितनी आबादी

देश के जिस गांव में भूस्खलन हुआ, वहां लगभग 4,000 लोग रहते हैं। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी सेरहान एक्टोप्राक ने बताया कि भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र तीन से चार फुटबॉल मैदानों के आकार का है। एक्टोप्राक ने कहा कि भूस्खलन से गांव के कुछ घर बच गए है। भूस्खलन के बाद राहत और बचाव का कार्य शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *