Healdi Jus: सर्दियों में जूस पिने के क्या क्या फायदे होते है ये आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएँगे। सर्दियों में खासकर, गाजर, चुकंदर और आंवले का जूस पिया जाता है। वैसे तो इस जूस को किसी भी समय पिया जा सकता है। लेकिन आप चाहें तो इस जूस का सेवन खाली पेट भी कर सकते हैं।
Healdi Jus: सर्दियों में ये जूस होते है फायदेमंद इनसे मिलेंगे सेहत को कई फायदे
रोजाना सर्दियों में सुबह खाली पेट गाजर, चुकंदर और आंवले का जूस पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में खाली पेट गाजर, चुकंदर और आंवले का जूस पीने के फायदे :
गाजर, चुकंदर और आंवले के जूस में विाटमिन्स और मिनरल्स भरपूर होते हैं। इस जूस में विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गाजर, चुकंदर और आंवला जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। इस जूस को पीने से सेहत के साथ ही त्वचा को भी लाभ मिलता है। इसमें बीटा कैरोटीन होता है।
इसे भी पढ़िए :- DA Hike: कर्मचारियों के लिए है बहुत बड़ी खुशखबरी DA के साथ ही HRA में होंगी बढ़ोतरी
सर्दियों में पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे-अपच, कब्ज और गैस होने लगती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप गाजर, चुकंदर और आंवला जूस पी सकते हैं। इस जूस को पीने से पाचन मजबूत बनता है। इससे अपच और कब्ज से छुटकारा मिलता है। साथ ही, गैस की दिक्कत भी ठीक होती है।
Healdi Jus: सर्दियों में ये जूस होते है फायदेमंद इनसे मिलेंगे सेहत को कई फायदे
सर्दियों में फास्ट फूड और जंक फूड का सेवन करने से मोटापा बढ़ जाता है। ऐसे में आप वजन को कंट्रोल में रखने के लिए सुबह खाली पेट गाजर, चुकंदर और आंवला जूस पी सकते हैं। इस जूस में कैलोरी कम होती है और फैट भी बर्न होता है। अगर आप नियमित रूप से इस जूस का सेवन करेंगे, तो वेट कंट्रोल में रहेगा। लेकिन आपको वजन कंट्रोल में रखने के लिए अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना चाहिए।
सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। आप सर्दियों में नियमित रूप से गाजर, चुकंदर और आंवला जूस पी सकते हैं। इस जूस को पीने से त्वचा हाइड्रेट रहती है। इससे त्वचा पर निखार आता है। अगर आप सर्दियों में रोजाना सुबह खाली पेट गाजर, चुकंदर और आंवला जूस पिएंगे, तो इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। दरअसल, इस जूस को पीने से शरीर में जमा टॉक्सिंस निकल जाते हैं और त्वचा पर चमक आती है।